
लोड हो रहा है

Foundation Initiatives
फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम और गतिविधियाँ

आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के विराट प्रतीक गोला गोकर्णनाथ श्रावण मास मेला का पहली बार आधिकारिक लोगो जारी किया गया। इस ऐतिहासिक लोगो का अनावरण गोला गोकर्णनाथ के माननीय विधायक श्री अमन गिरि के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। लोगो का निर्माण श्री गोकर्ण फाउंडेशन द्वारा संचालित गोला टूरिज्म संगठन ने किया है। भगवान श्री गोकर्णनाथ की कृपा से अभिसिंचित, शिवत्व, कांवड़ यात्रा, जलाभिषेक, सनातन संस्कृति, प्रकृति और अटूट आस्था को समेटे यह लोगो केवल एक डिज़ाइन नहीं, बल्कि श्रावण मास मेला की आधिकारिक पहचान और उसकी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पहल मेले को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 30 लाख से अधिक शिवभक्तों ने श्री गोकर्णनाथ धाम में जलाभिषेक एवं दर्शन किए, जो काशी विश्वनाथ धाम के बाद सर्वाधिक संख्या मानी जाती है। इस अवसर पर विधायक अमन गिरि ने कहा कि प्रत्येक बड़े आयोजन की एक विशिष्ट पहचान होती है और उसका लोगो उसी पहचान का सबसे प्रभावी माध्यम बनता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह लोगो श्रावण मास मेला के को नई गति प्रदान करेगा। अनावरण समारोह में श्री गोकर्ण फाउंडेशन के अध्यक्ष इं. विनायक श्रीवास्तव, प्रबंधक प्रेम गुप्ता, सचिव इं. मिलिंद शुक्ल, संगठन मीडिया समन्वयक वीरेंद्र गुप्ता 'वीनू', श्री गोकर्ण शोध कला एवं संस्कृति संस्थान के प्रबंध निदेशक कमल नयन शुक्ल, मुख्य सलाहकार डॉ. सौरभ दीक्षित, डॉ. आदर्श दीक्षित, क्रिएटर्स क्लब के आर्यन, सौरभ दिवाकर, त्रिदर्श, अजय गुप्ता प्रिंस, विपिन राज सहित संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे गोला गोकर्णनाथ श्रावण मास मेला की ख्याति, सांस्कृतिक संरक्षण और वैश्विक पहचान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
पूरा पढ़ें →
श्री गोकर्ण फाउंडेशन द्वारा संचालित श्री गोकर्ण शोध कला एवं संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद सभागार में 'खीरी इतिहास बोध' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री संजय श्रीहर्ष मिश्र रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल 'रिंकू' एवं अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, लखनऊ के संगठन मंत्री मनीष बाजपेई उपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक विक्रांत सिंह परमार, प्रबंध निदेशक कमलनयन शुक्ल तथा मुख्य समन्वयक सिद्धांत सिंह राठौड़ ने शोधपरक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनपद खीरी, गोला गोकर्णनाथ, आसपास के क्षेत्रों एवं विभिन्न राजवंशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा पुरातात्विक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही संस्थान द्वारा संचालित पांडुलिपि संरक्षण, ऐतिहासिक शोध एवं अभिलेखीकरण से जुड़े कार्यों तथा विभिन्न शोधपरक आंकड़ों की जानकारी भी साझा की गई। प्रस्तुतीकरण का निर्माण संस्थान के मीडिया प्रभारी आयुष गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री गोकर्ण फाउंडेशन के प्रबंधक प्रेम गुप्ता, मुख्य सलाहकार डॉ. सौरभ दीक्षित एवं डॉ. आदर्श दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के सचिव इं. मिलिंद कुमार शुक्ल ने किया। क्षेत्रीय समन्वयक प्रसून राजा, स्थानीय समन्वयक अनिकेत, क्रिएटर्स क्लब सदस्य आर्यन सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री गोकर्ण फाउंडेशन के अंग गोला टूरिज्म द्वारा गोला गोकर्णनाथ श्रावण मास मेला हेतु निर्मित आधिकारिक प्रतीक चिन्ह का नगर पालिका परिषद को औपचारिक हस्तांतरण किया गया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं संस्थान की कार्यकारिणी ने नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल 'रिंकू' को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मुख्य अतिथि संजय श्रीहर्ष मिश्र ने संस्थान द्वारा जनपद के इतिहास के संरक्षण एवं शोध के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने उपस्थित जनों को भारतीय इतिहास के अनेक रोचक तथ्यों तथा देशभर में चल रहे नवीन इतिहास लेखन अभियान की जानकारी प्रदान की और स्थानीय इतिहास के वैज्ञानिक एवं प्रमाणिक संकलन की आवश्यकता पर बल दिया।
पूरा पढ़ें →