
लोड हो रहा है

News
4 समाचार
उपश्रेणियाँ
संग्रह

अमृत विचार, 28 जुलाई 2026

दैनिक जागरण, 14 जून 2026

2026-02-08

श्री गोकर्ण फाउंडेशन द्वारा संचालित श्री गोकर्ण शोध, कला एवं संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित खीरी इतिहास बोध कार्यक्रम का उद्देश्य लखीमपुर-खीरी जनपद के समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सनातन वैचारिक विरासत के प्रति समाज में जागरूकता उत्पन्न करना रहा। कार्यक्रम में इतिहास लेखन की प्रक्रिया, स्थानीय इतिहास के प्रमाणिक स्रोतों तथा खीरी की सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के महत्व पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद, गोला गोकर्णनाथ के माननीय अध्यक्ष श्री विजय शुक्ल ‘रिंकू’ रहे, जिन्होंने खीरी के इतिहास संरक्षण को दायित्व बताते हुए ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया। मुख्य समागत के रूप में श्री प्रेम गुप्ता, प्रबंधक, गोला टूरिज्म संगठन उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सौरभ दीक्षित, प्रधानाचार्य, गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा की गई, जिन्होंने इतिहास को केवल अध्ययन का विषय नहीं बल्कि समाज की चेतना का आधार बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम किशोर अवस्थी, प्रधानाचार्य, मां शारदे विद्या मंदिर उपस्थित रहे, जिन्होंने सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक विक्रांत सिंह परमार ने लखीमपुर-खीरी के इतिहास, गोकर्णनाथ की पौराणिक परंपरा, राजवंशों, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान पर आधारित शोधपरक प्रस्तुति दी। उनके साथ गोला टूरिज्म संगठन के सचिव मिलिंद कुमार शुक्ल, संस्थान के विशेष सदस्य सिद्धांत सिंह राठौड़ एवं अनिकेत अवस्थी, गोला टूरिज्म संगठन के सदस्य राजेंद्र सोनी, तथा संगठन के मीडिया समन्वयक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ‘वीनू’ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का प्रारंभ खेरी नस्ल की गाय के पूजन से हुई। इसके उपरांत खीरी के राजवंशों, खीरी नाम की उत्पत्ति, क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों, महाराजा लोने सिंह सहित अन्य शासकों के साहित्यिक योगदान, स्वतंत्रता संग्राम में जनपद की भूमिका तथा पुरातात्त्विक साक्ष्यों के माध्यम से खीरी के ऐतिहासिक महत्व को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। अंत में संस्थान के ध्येय वाक्य “वृत्तं यत्नेन संरक्षेत” के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि इतिहास, संस्कृति और विरासत की रक्षा केवल संस्थानों का नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।
और देखें